ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 4 बैंकों में हड़ताल 28 से, रविवार को खुले रहेंगे बैंक Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। डिपार्टमेंट ऑफ़ फाइनेंशियल सर्विसेज़ (DFS), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक मैनेजमेंट की तमाम अपीलों के बावजूद बैंक यूनियनें 28 से 30 सितंबर 2026 तक अपनी प्रस्तावित 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अपने फैसले पर कायम है. यूनियनों का साफ कहना है कि बैंक कर्मचारियों के लिए हफ्ते में पांच दिन काम (5-Day Banking) करने की उनकी मांग पर सरकार और प्रबंधन की तरफ से कोई सकारात्मक प्रगति नहीं हुई है इसलिए हड़ताल पर जाने के अलावा उनके पास कोई और चारा नहीं है. एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल एलान किया है। इसके अलावा यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) की ओर से 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए, सरकार ने घोषणा की है कि सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार (27 सितंबर, 2026) को सामान्य रूप से काम करेंगे। यानी इस रविवार बैंक खुले रहेंगे। देशभर में प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन इस बार तय समय से पहले मिल सकती है। वित्त मंत्रालय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सितंबर की सैलरी और पेंशन 25 सितंबर यानी कल शुक्रवार को ही उनके खाते में भेज सकता है।


Share This News