ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260917 224501 scaled सूरसागर में दीये जलाए, पहले दिन घर-घर जलाया 'आशीर्वाद का दीया' Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़, बीकानेर। विकसित भारत जन सेवा अभियान गुरुवार को शुरू हुआ। पहले दिन जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित हुए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही जिले के समस्त सरकारी कार्यालयों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी दीये जलाए गए।

जिला स्तरीय कार्यक्रम सूरसागर परिसर में नगर निगम द्वारा आयोजित हुआ। यहां विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए तथा प्रदेश और देश की प्रगति एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं कीं।

कार्यक्रम में नगर निगम के उपायुक्त रणजीत बिजारणियां, जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण, जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ राजेश बीका, सीईओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित, नगर निगम के निदेशक (वित्त) धीरज जोशी, आयोजना अधिकारी अमर सिंह चंदोलिया, राजीविका के जिला प्रबंधक संत कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की सफलता और विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के संकल्प की पूर्ति की कामना की।

मुख्य समारोह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक रंगोलियां भी सजाई गईं। रंगोलियों के माध्यम से ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ का संदेश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत जन सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

गुरुवार को ही जिले के समस्त पंचायत समिति एवं उपखंड मुख्यालयों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन ने दीप प्रज्वलित कर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।


Share This News