ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20260917 142211 शहर की इस क्लिनिक में हंगामा, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के सादुलगंज क्षेत्र स्थित एक निजी क्लीनिक में गुरुवार को लोगों के विरोध और हंगामे की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य देवेंद्र चौधरी और सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में पहुंची टीम ने क्लीनिक के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन और संचालन व्यवस्था की जांच की।

प्रारंभिक जांच में आवश्यक रजिस्ट्रेशन व कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। जांच के दौरान क्लीनिक से संचालित बताई जा रही लैब के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। संयुक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी ने बताया कि लैब के पंजीकरण की पुष्टि के लिए संबंधित विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी और मामले की गहन जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार क्लीनिक के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा क्लीनिक के संचालन और वैधानिक दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन, दस्तावेजों, लैब संचालन और अन्य कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है। विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।


Share This News