ताजा खबरे
चुनाव : नामांकन आज से, पहले दिन केवल निर्दलीय भरेंगे!राजस्थान में पलटेगा मौसम, आज से फिर सक्रिय होगाबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का किया सम्माननेपाल में भीषण बाढ़ में 750 लोग लापतासड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायलचुनाव: मतदान की तारीखों में फेरबदल, अब इस दिन वोटिंगभाजपा में टिकट दावेदारी के बीच केंद्रीय मन्त्री ने कही ये बातचुनाव: गुरुवार से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रियानिकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिला अग्रवाल समाज का प्रतिनिधिमंडलचुनाव से पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 हजार से अधिक वाहनों की सघन जांच
IMG 20241023 101608 1 चुनाव: गुरुवार से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की लोकसूचना गुरुवार को जारी होगी। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी।नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक होगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितंबर को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने बताया कि नगर निगम बीकानेर के वार्ड संख्या 1 से 20 के लिए नाम निर्देशन पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) कार्यालय, वार्ड 21 से 35 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण के नए भवन, वार्ड 36 से 50 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण के पुराने भवन, वार्ड 51 से 65 के लिए तहसील कार्यालय तथा वार्ड 66 से 80 के लिए सहायक कलेक्टर (शहर) कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

1004658355 चुनाव: गुरुवार से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

उन्होंने बताया कि नगर पालिका नोखा के वार्ड 1 से 25 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय नोखा तथा वार्ड 26 से 45 के लिए तहसील कार्यालय नोखा में नाम निर्देशन प्रक्रिया संपादित की जाएगी। नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 1 से 20 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ तथा 21 से 40 तक के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया तहसील कार्यालय में संपादित की जाएगी।

इसी प्रकार नगर पालिका लूणकरणसर के वार्ड 1 से 20 तक के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय तथा 21 से 35 तक के वार्डों की नाम निर्देशन प्रक्रिया तहसील कार्यालय लूणकरणसर में संपादित की जाएग। नगर पालिका देशनोक के वार्ड 1 से 25 के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया कार्यालय नगर पालिका देशनोक में, नगर पालिका नापासर के वार्ड 1 से 25 के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया नगर पालिका कार्यालय नापासर तथा नगर पालिका खाजूवाला के वार्ड 1 से 20 के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया उपखण्ड कार्यालय में संपादित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन पत्र 27 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त किये जाएंगे। इस दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन व 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होगा। नामांकन पत्र प्रातः 10.30 से दोपहर 3 तीन बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में बीकानेर नगर निगम में 9 सितंबर तथा दूसरे चरण में नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नापासर, खाजूवाला और लूणकरणसर नगर पालिका में 11 सितंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होंगे। इसके लिए जिले के 656 मतदान केंद्रों तथा 31 सहायक मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है।


Share This News