







Thar पोस्ट न्यूज। आज केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर बताया कि प्रत्याशी चयन में सर्वे, स्थानीय राजनीतिक समीकरण और आपसी सहमति को आधार बनाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के विधायकों और पार्टी के प्रतिनिधियों की राय को भी महत्व मिलेगा। भाजपा में टिकट के दावेदारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसी मजबूत दावेदार को उसके मूल वार्ड के बजाय दूसरे वार्ड से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। नियम वार्ड की स्थानीयता को प्राथमिकता देने का होगा, लेकिन इसे पूर्ण रूप से बाध्यकारी नहीं रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले प्रत्याशी चयन में सर्वे, स्थानीय राजनीतिक समीकरण और आपसी सहमति को आधार बनाया जाएगा।

