ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260823 210232 scaled राज्य साइक्लिंग में बीकानेर के साइक्लिस्टों का दबदबा Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एमटीबी के बाद रोड साइक्लिंग में भी बीकानेर चैंपियन

बीकानेर। बीकानेर के साइक्लिस्टों ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रविवार को बीकानेर के नाल ओवर ब्रिज के पास गेमना पीर रोड पर आयोजित 31वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में भी टीम चैंपियनशिप जीत ली। एक दिन पहले माउंटेन बाइक
(एमटीबी) चैंपियनशिप में भी बीकानेर की टीम चैंपियन रही थी। मेजबान साइक्लिस्टों ने आज भी गजब का प्रदर्शन किया और 17 अंकों के साथ रोड साइक्लिंग की टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने 14 अंकों के साथ उपविजेता ट्राफी जीती, वहीं बाडमेर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सुखीजा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। एसोसिएशन की सचिव श्रीमती कीर्ति और जिला संघ के सचिव सुरेन्द्र कुकणा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। श्रीमती कीर्ति ने बताया कि अगली एमटीवी और रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन गंगानगर में किया जाएगा।


Share This News