ताजा खबरे
SAVE 20260729 200546 scaled बीकानेर की काव्या स्वामी ने जीते तिहरे खिताब, राज्य बैडमिंटन में दिखाया दमखम Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। 23 से 29 जुलाई तक आयोजित योनेक्स सनराइज जूनियर एवं सीनियर राजस्थान बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 में बीकानेर की होनहार शटलर काव्या स्वामी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे राजस्थान में रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

काव्या स्वामी ने अंडर-19 गर्ल्स डबल में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद अंडर-19 मिक्स डबल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इतना ही नहीं, काव्या ने सीनियर मिक्स डबल स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया।

इसके अलावा सीनियर गर्ल्स डबल में पूनम स्वामी ने कांस्य पदक जीता, जबकि बीकानेर के जागृत बिनाणी ने भी सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया।
इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोच हेमन्त मोदी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता के समापन पर बीकानेर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नारायण दास पुरोहित ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि काव्या स्वामी सहित बीकानेर के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।


Share This News