ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 बैंकों में रहेगा अवकाश, रक्षा बंधन सहित इन त्योहारों पर्वों पर बन्द, जरूरी कार्य समय रहते करें Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत मे आगामी दिनों में त्योहार, पर्व आदि रहेंगे। यदि अगले हफ्ते से बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो तारीख देखकर ही घर से निकलें। हालांकि 24 और 27 अगस्त को बैंक खुलेंगे, लेकिन इसके बाद 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम या दूसरे जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए पहले से प्लान बनाना बेहतर होगा। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। ATM, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए कई जरूरी काम किए जा सकते हैं। शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर भी कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल जैसे राज्य शामिल हैं। रक्षाबंधन के कारण संबंधित क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होगी। बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। अगले हफ्ते लगातार छुट्टियों के बीच एक राहत की बात यह है कि 29 अगस्त, शनिवार को बैंक खुले रहेंगे।

अगस्त 2026 में 29 तारीख पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक शाखाएं हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं। इसके बाद 30 अगस्त, रविवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के कारण केरल में बैंक शाखाओं की छुट्टी रहेगी। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद, बरावफात और मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं। इस दिन बैंक की शाखाओं में जाकर होने वाले काम नहीं किए जा सकेंगे। इसलिए जिन ग्राहकों को किसी जरूरी डॉक्यूमेंट, बैंक ड्राफ्ट, चेक या अन्य शाखा संबंधी काम के लिए बैंक जाना है, उन्हें तारीख का ध्यान रखना चाहिए।


Share This News