ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
SAVE 20260820 200714 scaled बीकानेर जिले के 6 लाख 45 हजार 15 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग, नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, पालिकाओं में 9 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों की होगी अक्षरशः पालना : जिला निर्वाचन अधिकारी

बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नापासर, खाजूवाला और लूणकरणसर नगर पालिका में 9 और द्वितीय चरण में बीकानेर नगर निगम में 11 सितंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक जिले के 656 मतदान केंद्रों तथा 31 सहायक मतदान केंद्रों में मतदान होंगे। श्री जैन ने बताया कि इस दौरान कुल 6 लाख 45 हजार 15 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें बीकानेर नगर निगम में 4 लाख 82 हजार 121, नोखा नगर पालिका में 49 हजार 91, देशनोक नगर पालिका में 15 हजार 384, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 43 हजार 488, खाजूवाला नगर पालिका में 10 हजार 190, लूणकरणसर नगर पालिका में 24 हजार 531 तथा नापासर नगर पालिका में 20 हजार 210 मतदाता शामिल हैं।

श्री जैन ने बताया कि बीकानेर बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में के 80 वार्डों के लिए 420 मतदान केंद्र तथा 31 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही नोखा नगर पालिका के 45 वार्डों के लिए 80, देशनोक के 25 वार्डों के लिए 25, श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों के लिए 51, खाजूवाला के 20 वार्डों के लिए 20, लूणकरणसर के 35 वार्डों के लिए 35 तथा नापासर के 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। श्री जैन ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया संपादन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन करते हुए उनकी जिम्मेदारी तय की गई है।

श्री जैन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाएगी। कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इसके मध्यनजर पूर्ण मुस्तैदी से कार्य किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 16 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। वहीं उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को समूची प्रक्रिया की जाएगी।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर श्रीमती रीना, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।


Share This News