ताजा खबरे
नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध :जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौतप्रिंसिपल की हत्या, पुलिस ने 16 साल के दो छात्रों को दबोचाकोटगेट और सांखला फाटक को लेकर आई नई खबर, यह हुआ बड़ा बदलाव, 2027 से पहले शुरू नहीं होगा ?भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाबसावन माह में सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 35.66 करोड़ का दानराजस्थान के चार जिलों में जांच दलों ने खंगाले रिकॉर्ड, कैंसर के लाखों रुपये के टीकों का मामलाफोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावाबिजली बन्द रहेगीBikaner : नशे की सूचना देने के लिए जारी किया गया व्हाट्सऐप नंबर
IMG 20260629 234335 1 ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में चूंगी नाके के पास एक ट्रक ने व्यक्ति की जान ले ली। इन्द्रा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अब्दुल रहमान अपनी बाइक पर जा रहे थे कि नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक मृतक को बाइक सहित अगले हिस्से में सहित कई दूरी तक घसीटते ले गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों व मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई और रास्ता जाम कर रोष जताने लगे। आक्रोशित भीड़ का कहना था कि दोपहर में बड़े वाहनों की इस क्षेत्र में नो एंट्री है, उसके बाद भी पुलिस की मदद से ऐसे ट्रक नो एंट्री में घुस जाते है। जिसके चलते आएं दिन हादसे होते है।अनेक बाद हादसों के बाद भी प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। भीड़ जमा होते देख नयाशहर थाना प्रभारी सुरजीत कु मार, मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विश्वजीत सिंह, कोतवाली थानाधिकारी सविता ढाल सहित पुलिसकर्मियों ने समझाई का प्रयास किया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था।

बाद मेें सीओ सिटी अनुज डाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से बातचीत कर जाम खुलवाया।इस दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह मेडतिया, कांग्रेस नेता आजम अली सहित क्षेत्र के सजग नागरिक भी पहुंच गये। जिन्होंने खादिम खिदमगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई व राजकुमार खडग़ावत की मदद से शव को पीबीएम भिजवाया।


Share This News