ताजा खबरे
IMG 20251231 100334 पर्यटन नगरी पुष्कर शर्मसार, छात्राओं ने कालिख पोती, हंगामा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विश्व पर्यटन मानचित्र में प्रमुख स्थान रखने वाले पुष्कर में शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। खबरों के मुताबिक यह मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं के परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। आरोपी शिक्षक को पुलिस अपनी निगरानी में वाहन से लेकर जा रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद छात्राओं और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के मुंह पर कालिख पोतकर अपना आक्रोश जताया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

इस बीच आरोपी शिक्षक को पुलिस वाहन से ले जाए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि यदि छात्राओं के साथ गलत व्यवहार के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


Share This News