ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 बीती रात 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले, धायगुडे स्नेहल नाना होंगी बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। निकाय चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने बीती सोमवार रात एक बार फिर फेरबदल करते हुए 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची में दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है तो वहीं एपीओ चल रहे पांच आईएएस अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने देर रात तबादला सूची जारी की। तबादला सूची में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त और अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त भी बदले गए हैं। इसके अलावा दो आईएएस अधिकारियों को एसडीम के पद पर लगाया गया है।

सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 53 अफसरों को भी बदला है। विकास प्राधिकरणों के आयुक्तों में अजमेर की नित्या के., जोधपुर के उत्साह चौधरी को बदला गया है, वहीं अलवर यूआईटी सचिव धायगुडे स्नेहल नाना को बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त लगाया है। तबादला सूची के मुताबिक नित्या के. को संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग, शिल्पा सिंह को संयुक्त सचिव आयोजना विभाग जयपुर, उत्साह चौधरी को संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन विभाग जयपुर, गिरधर को सीईओ जिला परिषद गंगानगर के स्थान पर सीओ भिवाड़ी में तैनात किया गया है। इसके अलावा धायगुड स्नेहल नाना- आयुक्त बीकानेर विकास प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रतिभा वर्मा को निदेशक चिकित्सा आईईसी विभाग जयपुर, गौरव बुढ़ानिया को आयुक्त नगर निगम अजमेर, आवहाद निवृत्ति सोमनाथ को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन जयपुर, सालुंखे गौरव रविंद्र को सचिव नगर विकास न्यास भीलवाड़ा, रश्मि रानी को आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण, यश चौधरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) अलवर और यथार्थ शेखर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) जैसलमेर के पद पर लगाया गया है।

डॉ. अंशु प्रिया को रजिस्ट्रार सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर,सक्षम गोयल संयुक्त सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर, श्रद्धा गोमे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) अलवर, के पद पर लगाया गया है। मोहित कासनिया को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) सवाई माधोपुर, सोनिका कुमारी अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग जयपुर, श्रेष्ठ श्री को मुख्य कार्यकारी अधिकारी मर्डर धौलपुर, चारु को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) बूंदी, राहुल श्रीवास्तव को एसडीएम माउंट आबू, सोनू कुमारी को एसडीएम झालावाड़ के पद पर लगाया गया  एपीओ चल रहे ललित गोयल को संयुक्त सचिन सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर, अभिषेक जैन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) श्रीगंगानगर, प्रीतम कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) उदयपुर, भैसारे शुभम अशोक को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) जयपुर और प्रतिभा दहिया को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माड़ा) करौली के पद पर लगाया गया है।

गिरधर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीमराना निवेश क्षेत्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण खैरतल तिजारा और राहुल श्रीवास्तव को सचिव नगर विकास न्यास माउंट आबू को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राज्य सरकार ने देर रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस ) की 53 अधिकारियों की भी तबादला सूची जारी की थी।

तबादला सूची में आठ एडीएम और 36 एसडीएम बदले गए हैं। तबादला सूची में एपीओ चल रहे कालूराम को रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, कैलाश चंद शर्मा को सचिव राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के पद पर लगाया गया राजेश जोशी को कोटा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अनिल कुमार को सीकर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जगदीश प्रसाद गौड़ को करौली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और योगेश कुमार डागुर को अलवर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट लगाया अश्विन के पंवार को श्रीगंगानगर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सतर्कता) ,लाखन सिंह गुर्जर को कुचामन सिटी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर और देवेन्द्र सिंह परमार को डीग में अतिरिक्त जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।


Share This News