ताजा खबरे
SAVE 20260816 231126 श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम में “श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव” मनाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सागर, बीकानेर स्थित श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम में “श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव” राष्ट्र उन्नति, विश्व बन्धुत्व एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज, जल संचयन, गौ सेवा-संरक्षण एवं संवर्धन, सनातन संस्कृति तथा राष्ट्रभक्ति को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर 451 वर्ष प्राचीन भगवान शिव का महारुद्राभिषेक एवं अति दुर्लभ एक मुखी रुद्राक्ष के दर्शन सभी भक्तों को सुलभ हुए। अनंत विभूषित राष्ट्र संत परम पूज्य दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में महारुद्राभिषेक, महायज्ञ एवं अमृत महाप्रसाद का विराट आयोजन हुआ। महोत्सव में सैकड़ों धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

पूज्य दाताश्री जी ने अपने शिव तत्व प्रवचन के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण का पावन संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यसन समाज को भीतर से खोखला करता है, अतः राष्ट्र की उन्नति के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना अनिवार्य है। जल ही जीवन का आधार है और जल संचयन करना हम सभी का परम कर्तव्य है।विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित भामाशाह एवं गणमान्यजन उपस्थित हुए। इनमें

  • केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
  • बीजेपी नेता दीपक पारीक
  • प्रो. सुमेरचंद जी जैन
  • कैप्टन रामकरण भाकर — संस्कार स्कूल
  • डी. पी. पच्चीसिया — प्रतिनिधि, CDM मुंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल
  • डॉ. बी. सी. घीया
  • डॉ. रामगोपाल कुमावत — Cardio
  • सीताराम जी भांभू — SKL Group
  • रमेश जी अग्रवाल — कालूबड़ी, प्रतिनिधि हल्दीराम ग्रुप
  • राजेश जी चूरा
  • विनोद जी गोयल — सिद्धि-सिद्धि रिसॉर्ट
  • दिलीप पुरी बीजेपी नेता आदि

इस अवसर पर बीकानेर सम्भागीय आयुक्त विश्राम जी मीणा , सरपंच रामदयाल गोदारा,समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों, संस्थाओं एवं गणमान्यजनों का दिव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन पं. आशीष जी शास्त्री (श्री श्याम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा वाचक) द्वारा किया गया तथा आयोजन ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम संस्था परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।


Share This News