ताजा खबरे
SAVE 20260816 225925 पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का किया अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणाओं पर जताया आभार
बीकानेर। दो दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जी भजनलाल शर्मा का पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने मुख्यमंत्रीजी को सालासर बालाजी की तस्वीर व केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा बीकानेर में स्वतंत्रा दिवस के राज्यस्तरीय आयोजन पर आभार व बीकानेर में लगभग 800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रांका ने बताया कि लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा, श्रीडूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय, बीकानेर में आयुर्वेदिक औषधालय, म्यूजियम सर्किल पर पुल निर्माण की घोषणा, मेघासर उप चिकित्सा केन्द्र को पीएचसी में क्रमोन्नत करने सहित कई घोषणाएं कर बीकानेर के विकास को पंख लगाए हैं। भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि इस अवसर पर पवन महनोत, रमेश भाटी, शंभु गहलोत, घनश्याम जाजड़ा, लक्की पंवार, राजेन्द्र चौहान, धीरज रांका आदि उपस्थित रहे।


Share This News