ताजा खबरे
IMG 20260813 210301 पुलिस कार्रवाई : 200 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर रेंज साइबर एवं सोशल मीडिया सेल ने रेंज के जिला पुलिस के समन्वय,सहयोग और तकनीकी सहायता से एक माह में 200 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल अलग-अलग अवधि से गुम थे।इनमें पिछले तीन दिन से लेकर करीब चार साल पहले तक गुम हुए मोबाइल शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस टीम ने इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई।धारकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार भदौरिया और सुखविन्द्र पाल सिंह तथा पुलिस उप अधीक्षक प्रहलाद राय सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई। इस कार्रवाई में रेंज कार्यालय के सहायक उप निरीक्षक विमलेश कुमार,कांस्टेबल बाबूलाल डूडी,बीकानेर जिला पुलिस के कांस्टेबल गोविन्द सिंह,श्रीगंगानगर के कांस्टेबल विनोद कुमार,हनुमानगढ़ की महिला कांस्टेबल रानी तथा चूरू के कांस्टेबल सुनील कुमार की भूमिका रही।


बीकानेर रेंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन या अन्य सामान गुम होने पर तुरंत संबंधित पुलिस थाने में सूचना दें।पुलिस तकनीकी संसाधनों और उपलब्ध माध्यमों के 


Share This News