ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 राजधानी में रातभर हुई बारिश, 25 जिलों में बने आसार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजधानी जयपुर में रातभर मेघ बरसते रहे। हालांकि बीकानेर सहित अनेक जिलों को अभी तक तेज बारिश का इंतज़ार है। वही मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय हुए नए मौसम तंत्र का असर 10 अगस्त तक बना रह सकता है। इसी के चलते शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के 5 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर भी उन जिलों में शामिल है जहां अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

राजधानी में रातभर हुई बारिश के कारण सुबह कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 72 घंटे जयपुर में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी और कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।


Share This News