ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260806 155600 जनाना अस्पताल में छत का प्लास्टर महिला पर गिरा, चूरू की घटना Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चूरू जिले के सुजानगढ़ के राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल (जनाना अस्पताल) में बुधवार दोपहर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बरामदे की जर्जर छत का भारी प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला इसकी चपेट में आ गई। प्लास्टर सीधे महिला के सिर पर गिरा, जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा गार्ड ने तत्काल महिला को संभालकर अस्पताल के अंदर पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

अस्पताल प्रभारी डॉ. बंशीधर के अनुसार घायल महिला किरण मेघवाल (25) निवासी गुलेरिया (सुजानगढ़) है। वह किसी काम से अस्पताल आई थी। जैसे ही वह मुख्य गेट से बाहर निकलकर बरामदे में पहुंची, उसी समय छत का प्लास्टर सीमेंट सहित भरभराकर उसके सिर पर गिर गया। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते डॉक्टरों ने दो टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार किरण अस्पताल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करती है।


Share This News