ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 ये सभी जांचें रहेगी फ्री, 9 अगस्त को विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर अग्रवाल भवन में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
बीकानेर। अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त को अग्रवाल भवन, व्यास कॉलोनी में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा मरीजों की सुविधा के लिए व्यापक एवं सुव्यवस्थित इंतजाम किए गए हैं।

अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा ने बताया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण काउंटर, अलग-अलग स्वास्थ्य जांच कक्ष, चिकित्सकीय परामर्श, प्रतीक्षालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है और इसी भावना के साथ समिति द्वारा मारवाड़ हॉस्पिटल के सहयोग से यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने सर्व समाज से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस जनसेवा अभियान का लाभ उठाने की अपील की।

अग्रवाल समाज के चिकित्सा प्रभारी डॉ. वेद गोयल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नवनीत सुथार, डॉ. एम.जी. भट्टड़, डॉ. निशांत वर्मा, डॉ. तारिक मोहम्मद तस्लीम एवं डॉ. इमरान खान अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। मरीजों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, उपचार संबंधी मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम.जी. भट्टड़ ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, लिवर जांच (फाइब्रोस्कैन) तथा हृदय संबंधी जांचों सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका प्रभावी उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस अवसर पर मारवाड़ हॉस्पिटल के प्रतिनिधि, अग्रवाल समाज चेतना समिति के पदाधिकारी, महिला कार्यकारिणी की सदस्याएं तथा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
समिति ने बीकानेर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 9 अगस्त को प्रातः 8:00 से 12:00 बजे के बीच अग्रवाल भवन, व्यास कॉलोनी पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श लें तथा उपलब्ध स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।


Share This News