ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 श्री कोलायत विधानसभा को 11.92 करोड़ रुपए की सड़क विकास परियोजनाओं की सौगात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 15 सड़क कार्यों से 40.15 किलोमीटर ग्रामीण सड़क नेटवर्क होगा सुदृढ़ – विधायक श्री भाटी

बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 8 मिसिंग लिंक एवं 7 नॉन-पेचेबल (सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण) सड़क कार्यों सहित कुल 15 विकास कार्यों के लिए 11.92 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इन परियोजनाओं के तहत 40.15 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।

कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि मिसिंग लिंक योजना के अंतर्गत 4 एमएम फांटा से भलूरी, दण्डखुर्द से सवाईवाला, तनियावाली से बरसलपुर, गुलामवाला फांटा से जागनवाला, पैंथडो की ढाणी से नोखड़ा, मानकासर–बरसलपुर ब्रांच से 62 आरडी तक (बाया चारणों की आबादी, 14 डीओएलडी), राईंका नाथ जी का धुणा की ढाणी से ग्रांधी की तरफ़ तथा नांदडा से धरणोक फांटा सड़क के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन आठ परियोजनाओं पर 16.25 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु लगभग 5.51 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

इसी प्रकार नॉन-पेचेबल (सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण) योजना के अंतर्गत दियातरा–भाणे का गांव सड़क, टोकला–खारिया मालीनाथ (एमडीआर-371), तंवरवाला–करणीसर, 1000 आरडी से पाबूसर पश्चिम सड़क, रणजीतपुरा–गज्जेवाला (एमडीआर-363), भूरासर डिस्ट्रीब्यूटरी सड़क तथा मानकासर से भलूरी फांटा सड़क के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन सात परियोजनाओं पर 23.90 किलोमीटर सड़क सुधार कार्यों के लिए 6.41 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।

विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों एवं आमजन का आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और कोलायत विधानसभा में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

श्री भाटी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के संवेदनशील नेतृत्व में कोलायत विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी समय में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार जनहितकारी योजनाओं की स्वीकृतियां मिलती रहेंगी।


Share This News