ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
FB IMG 1785868529764 मशहूर अभिनेता का निधन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महाभारत में अश्वथामा, गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया। 74 वर्षीय प्रदीप रावत ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के दौरान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

अभिनेता पिछले पांच साल से ब्लड कैंसर से जुझ रहे थे। इलाज के बाद उनकी तबीयत कुछ समय के लिए ठीक हो गई थी, लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर फिर लौट आया। पिछले दो महीने से वह अस्पताल में भर्ती थे और मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल यानी बुधवार को किया जा सकता है।

अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्रदीप रावत भाई, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी।” टीवी अभिनेता आयुषपाल शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और ‘गजनी’ के गजनी और ‘लगान’ के देवा के रूप में याद किया। प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर की थी। इसके अलावा प्रदीप रावत दूरदर्शन के शो तहकीकात, चंद्रकांता, युग और गुल सनोबर में भी नजर आए थे। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ी। हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी, बैजू बावरा, आवारापन और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आए।

दक्षिण भारतीय सिनेमा में उन्होंने तेलुगु फिल्म सई से कदम रखा और कई यादगार खलनायक की भूमिकाएं निभाईं। तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके निभाए गए किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक गजनी में भी निभाया। इसके अलावा वे कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी नजर आए। प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म छावा थी, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।


Share This News