







Thar पोस्ट न्यूज। चोपड़ा बाड़ी के बाशिंदे पिछले 30 महीनों से पानी के कनेक्शन हेतु जलदाय विभाग के चक्कर निकाल रहे है लेकिन विभाग द्वारा कार्रवाई नही हो रही। इससे आक्रोशित क्षेत्रवासी आज गंगाशहर टंकी के पास धरने पर बैठ गए लेकिन इस भीषण गर्मी मैं दो घंटे से अधिक समय व्यतीत होने पर भी ज़िम्मेदार अधिकारी सुध लेने नहीं आए, सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौक़े पर पहुंचकर श्री राजेश पुरोहित से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत करवाया जिस पर श्री राजेश पुरोहित ने ज़िम्मेदार अधिकारी को समाधान हेतु निर्देशित करने का आश्वश्न दिया । इसके उपरांत क्षेत्र के एईएन और जेईएन से वार्ता की। जनता की पीड़ा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है, पानी जेसी मूलभूत सुविधा के कनेक्शन के लिए ग़रीब परिवार फ़ाइल हाथ मैं लिए चक्कर निकाल रहे है और मजबूरन उन्हें महँगे दरों पर टैंकर से पानी मँगवाना पड़ रहा है जबकि पानी की लाईन डाले महीनों हो ज्गए फिर मिलान क्यो नहीं किया जा रहा और क्यो प्रभावित परिवारो को कनेक्शन से वंचित रखा जा रहा है इसकी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। जिस पर एईएन द्वारा आश्वश्न दिया गया। तथा सात दिवस में समाधान होने की बात कही गई। प्रदर्शन में नरनारायण स्वामी, गोविंद पुरोहित, चेतन जोशी, महेश भाटी, अशोक भाटी, मुरली गहलोत, सुनील चिंपा, हरिकिशन कुम्हार,हरि सुथार, किशन पुरोहित, किशन दधीच, पवन गुप्ता, माणक भार्गव, घनश्याम, राजेंद्र पुरोहित आदि शामिल रहे।

