ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20260803 205051 एएनएम अनुपस्थित मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणशोभासर की व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक, बदरासर में एएनएम अनुपस्थित मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस

बीकानेर। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीकानेर डॉ. सुनील कुमार जैन ने सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र शोभासर एवं बदरासर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, रिकॉर्ड संधारण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया। उप स्वास्थ्य केंद्र बदरासर में निरीक्षण के दौरान एएनएम सुमन बोयल बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनिका उपस्थित थीं। केंद्र पर आवश्यक रिकॉर्ड एवं रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं गतिविधियों की समीक्षा नहीं हो सकी।

निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र शोभासर की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं। केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं एएनएम दोनों उपस्थित मिले। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी रजिस्टर, एसडीआर रजिस्टर तथा मौसमी बीमारियों से संबंधित गतिविधियों के 2-ए एवं 2-बी प्रपत्र सहित सभी आवश्यक रिकॉर्ड अद्यतन अवस्था में उपलब्ध पाए गए। डॉ. जैन ने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं रिकॉर्ड संधारण पर संतोष व्यक्त किया।

एएनएम की अनुपस्थिति के संबंध में संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि एएनएम द्वारा किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई तथा उन्हें भी अनुपस्थिति के कारण की जानकारी नहीं है। इस पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन ने एएनएम सुमन बोयल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान खंड कार्यक्रम प्रबंधक ऋषि कल्ला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हिमांशु गोम्बर भी उपस्थित रहे।


Share This News