







Thar पोस्ट। देश मे स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही है। राजस्थान पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। राज्य के जयपुर दक्षिण पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मानसरोवर, श्याम नगर और शिप्रापथ थाना क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त छापेमारी के दौरान चार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रबंधकों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही संबंधित स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त हेमेंद्र शर्मा की निगरानी में गठित विशेष टीम ने 2 अगस्त को कार्रवाई की। टीम ने मानसरोवर और शिप्रापथ थाना क्षेत्रों में संचालित Leo Night Spa, Lush Life Spa, Bright Candle Spa (आतिश मार्केट) और Dream Night Spa (महारानी फार्म) समेत स्पा सेंटरों की जांच की। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटर निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाए गए। इन स्थानों से प्रबंधकों सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई के बाद संबंधित स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम जयपुर को भी पत्र भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी
