ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
ramratan बीकानेर महानगर अध्यक्ष बने रामरतन धारणिया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत बैठक अग्रवाल भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी प्रांतीय कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, सेवा, सुरक्षा एवं समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तय की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश, प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल तथा प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी की उपस्थिति में रामरतन धारणिया को विश्व हिंदू परिषद बीकानेर महानगर अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया।इस अवसर पर धारणिया ने संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महानगर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस महत्ती बैठक में बीकानेर विभाग मंत्री विनोद सेन, महानगर मंत्री राजेंद्र सोनी ,सहमंत्री आनंद गुप्ता तथा बजरंग दल जिला संयोजक बजरंग तंवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने रामरतन धारणिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बीकानेर महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


Share This News