ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मौसम विभाग ने एक बार फ़िर 10 जिलों में बारिश का पूर्व अनुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का यह दौर 1 से 2 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। सोमवार के लिए 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर और पाली समेत पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटे में अजमेर के जवाजा में 43 मिमी, सिरोही के माउंट आबू में 37.2 मिमी, राजसमंद के कुंवारिया में 28 मिमी, बाड़मेर के चौहटन में 28.5 मिमी, धनाऊ में 23 मिमी, डीग के सीकरी में 25 मिमी तथा जालोर के रानीवाड़ा और सांचौर में 12-12 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जोधपुर, जैसलमेर और झालावाड़ सहित कुछ अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई।


Share This News