ताजा खबरे
SAVE 20260721 223452 scaled कोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिए जाने के समर्थन में मंगलवार शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी देहात एवं शहर के संयुक्त नेतृत्व में बीकानेर के कोटगेट पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

इसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा प्रदर्शनकारी कोटगेट पर एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर पेपर लीक मामलों पर सरकार की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग के नारे लगाए गए।

जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने आरोप लगाया कि बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सरकार युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं करा सकती, तो यह उसकी जवाबदेही पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री बी ड़ी कल्ला ने कहा कि देश का युवा आज अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहा है। उनका आरोप है कि पेपर लीक की घटनाओं ने बेरोजगार युवाओं के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। सरकार ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और कठोर व्यवस्था लागू करें। प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरन्त इस्तीफा दे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

जिला संगठन प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम में जियाउर्रहमान, गजेन्द्रसिंह सांखला, साजिद सुलेमानी, पीरजफर शाह,सत्तू खां पड़िहार,भंवर कूकना,डॉ प्रीति मेघवाल,अताहुसैन कादरी, श्रीकृष्ण गोदारा, आनन्द सिंह सोढा, जाकिर नागौरी, सुमित कोचर, जावेद पड़िहार, सुभाष स्वामी, आनन्द जोशी, ताहिर हसन, अब्दुल वाहिद, नितिन वत्सस, पूनमचंद, भाम्भू ,विजयसिंह शेखावत, सीताराम डूडी, निरमा मेघवाल, पार्षद पूनमचंद, दिलीप बांठिया, कुम्भाराम, हरिप्रकाश बाल्मीकि, भीखाराम, सादिक, अभिषेक मेघवाल, श्रवण कुमार रामावत, धनसुख अचार्य, याकुब अली कल्लर, एजाज पठान, जय किशन गहलोत, पन्नालाल नायक, हरिभाई नायक, प्रेमरतन जोशी, श्याम तंवर, शकील,ओमप्रकाश, कैलाश ओझा, योगेश, दिनेश मीणा, नुरमोहमद, रवि गहलोत, सांवरलाल, अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश,रमजान कछावा, विनय कुमार, लक्ष्मण,महेन्द्र लेघा, शिवशंकर, हसन पन्नालाल मेघवाल सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share This News