ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 बीकानेर में रीको के रीजनल मैनेजर मनोज बंसल का अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में रीको के रीजनल मैनेजर मनोज बंसल का अभिनंदन, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

1004482055 बीकानेर में रीको के रीजनल मैनेजर मनोज बंसल का अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

बीकानेर। रीको के नवनियुक्त रीजनल मैनेजर मनोज बंसल के बीकानेर आगमन पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला इकाई बीकानेर एवं अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने श्री बंसल का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार देवड़ा, दाल मिल अध्यक्ष जय किशन अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला इकाई के अध्यक्ष सुशील बंसल, जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री गोपाल अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अग्रवाल, नवरत्न अग्रवाल, संजय गोयल, प्रवेश गोयल सहित अनेक अग्रबंधु उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बीकानेर के चारों औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की कमी, नियमित कचरा उठान, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के रखरखाव सहित अन्य औद्योगिक समस्याओं की ओर रीको के रीजनल मैनेजर का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण उद्योगों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए इनका शीघ्र समाधान आवश्यक है।
रीको के रीजनल मैनेजर मनोज बंसल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रीको की प्राथमिकता है तथा बीकानेर के चारों औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने रीको प्रशासन से उद्योगों के हित में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए श्री बंसल के आश्वासन पर विश्वास जताया।


Share This News