ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 राजस्थान में इस दिन से बदलेगा मौसम ? होगी तेज बारिश Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आगामी दिनों में राजस्थान का मौसम पलटेगा। पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार थम गई है। अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है, लेकिन अब मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अनुसार चार सक्रिय वेदर सिस्टम के असर से 21 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होने लगेगा। पहले पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ेगी, जबकि 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। लेकिन इससे पहले प्रदेश में किसी बड़े बारिश के सिस्टम का असर नहीं रहेगा। कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसी वजह से जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राजस्थान को ग्रीन जोन में रखा है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

21 जुलाई से सबसे पहले कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी मानसून सक्रिय होने लगेगा। 23 से 28 जुलाई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।


Share This News