ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 कोरोना फिर से ! 4 की मौत, देशभर में 339 पॉजिटिव Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देशभर में कोरोना के नए मामले सामने आए है। कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर है। अकेले आंध्र प्रदेश में पिछले एक महीने से भी कम समय के अंदर कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं. इन 12 मरीजों में से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिन लोगों की जान गई है, वे पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. आंध्र प्रदेश के हेल्थ कमिश्नर जी. वीरापांडियन ने बताया कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में अलग-अलग जगहों पर कोरोना के कुल 12 मामले दर्ज किए गए. उन्होंने साफ किया कि यह बीमारी किसी एक खास जगह पर महामारी की तरह नहीं फैली है, बल्कि अलग-अलग इलाकों में मामले सामने आए हैं. 1 जुलाई से अब तक पूरे देश में कोरोना के कुल 339 मामले सामने आ चुके हैं. ​इस लिस्ट में सबसे ऊपर केरल है, जहां 115 मामले मिले हैं. ​दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां 64 केस आए हैं. ​इसके बाद महाराष्ट्र में 43, तमिलनाडु में 39, अंडमान और निकोबार में 18, दिल्ली में 18 और राजस्थान में 12 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी इक्का-दुक्का केस मिले हैं। चिकित्सकों का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन जो लोग पहले से बीमार हैं या बुजुर्ग हैं, उन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।


Share This News