ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260714 084002 राजस्थानी संगीतकार के.सी. मालू का निधन, 'वीणा' के संस्थापक थे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थानी गीत संगीत को देश दुनिया मे नए आयाम देने वाले राजस्थान के जाने-माने संगीतकार के.सी. मालू का सोमवार देर रात दिल्ली में हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। केशरी चंद मालू के निधन की सूचना के साथ ही प्रदेश के संगीत प्रेमियों में दुख की लहर दौड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार अपराह्न 4.30 बजे निर्माण नगर स्थित उनके निवास पार्श्वनाथ कॉलोनी जयपुर से रवाना होकर पुरानी चुंगी अजमेर रोड मोक्षधाम पहुंचेगी।

राजस्थानी लोक संगीत-संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ‘राजस्थान रत्न’ से सम्मानित के.सी. मालू ने बिना किसी सरकारी सहायता के पांच हजार से अधिक लोकगीतों की पांडुलिपि, ध्वनिलिपि तैयार कर उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग की। वर्ष 1946 में सुजानगढ़ (चूरू) में जन्मे केशरी चंद (के.सी.) मालू ने अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. के साथ ही साहित्य रत्न और जैन सिद्धांत रत्न का अध्ययन किया।

के.सी. मालू को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से ‘समग्र कला साधना अवॉर्ड’ और महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन की ओर से ‘डागर घराना अवॉर्ड’ भी मिल चुका है।


Share This News