






Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मौसम बदलेगा व गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग का कहना है कि 13 से 15 जुलाई के बीच जयपुर, सीकर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को जोधपुर और बीकानेर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटे में खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं। 15 जुलाई तक इंतज़ार करना होगा।

पिछले 24 घंटे में राज्य में केवल बूंदी में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। बारिश थमने के साथ ही गर्मी और उमस ने फिर से असर दिखाना शुरू कर दिया है। फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और अलवर में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
