ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20260604 120730 मुम्बई में भारी बारिश, परीक्षाएं रद्द, अनेक मार्ग बंद किए Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश के अनेक राज्यों में बारिश का कहर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने भी मानसून के अति सक्रिय रहने व बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और आस-पास के मुंबई महानगर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की संभावना की वजह से मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से 6 जुलाई होने वाली सभी परीक्षाएं भी कैंसल कर दी गई हैं। नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। एलएलएम, एमएससी और एम.कॉम की परीक्षा आज होनी थी।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण मुंबई और पुणे सहित पूरे इलाके में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। भूस्खलन और लगातार भारी वर्षा के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराना मुंबई-पुणे हाईवे दोनों पर यातायात आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है। दोनों दिशाओं (पुणे-मुंबई और मुंबई-पुणे) में यातायात को आगे की सूचना तक रोक दिया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पुणे और मुंबई के बीच कोई भी यात्रा न करें। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई और पुणे के बीच रेल और सड़क दोनों संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भोर घाट सेक्शन में भूस्खलन के कारण सेंट्रल रेलवे ने मुंबई-पुणे के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी हैं। वहीं, एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड के बाद ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, भारी बारिश के बीच भोर घाट सेक्शन में कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद एहतियातन मुंबई और पुणे के बीच ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं। इधर, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली-कुसगांव ‘मिसिंग लिंक’ के टनल नंबर-2 के एग्जिट के पास हुए भूस्खलन के कारण पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया है।


Share This News