ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260705 210707 अभिनेता आमिर खान ने 61 की उम्र में तीसरा विवाह किया, धोती कुर्ते में नाचे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बॉलीवुड में अभिनेता आमिर खान अपनी अभिनय अदायगी के लिए जाने जाते है। आज उनकी चर्चा जोरों पर है। 61 बरस की आयु में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। 61 साल की उम्र में अभिनेता ने अपनी लंबे समय की दोस्त और साथी गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर बेहद निजी समारोह में विवाह पंजीकरण कराया, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे।

लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब इस रिश्ते को आधिकारिक रूप से नया नाम मिल गया है।आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते थे। हालांकि दोनों की दोस्ती ने करीब दो साल पहले प्रेम का रूप लिया। इसी साल दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद से ही उनके विवाह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। आखिरकार रविवार को दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। दोनों की पूर्व पत्नियां भी मौजूद रही। इस बीच आमिर धोती कुर्ता पहने नज़र आये।


Share This News