






Thar पोस्ट न्यूज। बाहुबली 3 को लेकर अभी से चर्चा है। बाहुबली अब और विस्तार लेगी। बाहु के फ्रेंचाईजी के स्टार्स प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में इस कहानी का तीसरा पार्ट बाहुबली 3 को लेकर एक हिंट दिया।

लेकिन उससे पहले इस फिल्म सीरीज के क्रिएटर एस एस राजामौली पहले ही अनाउंस कर चुके हैं कि उनका बाहुबली यूनिवर्स अब और विस्तार लेने वाला है.इस यूनिवर्स से राजमौली ने दो पार्ट में बनने वाली एनिमे फिल्म बाहुबली: द एटर्नल वॉर अनाउंस की थी. इस एनिमे फिल्म का अनाउंसमेंट टीज़र देखकर ही इंडियन सिनेमा फैंस की एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गई थी. बाहुबली: द एटर्नल वॉर अमरेंद्र बाहुबली की कहानी है जिसकी आत्मा मरने के बाद एक बड़े उद्देश्य को पूरा करने की यात्रा पर है।
