ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
SAVE 20260620 175944 बीकानेर जयपुर हवाई सेवा अब सप्ताह में 2 दिन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ ने मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार। बीकानेर से जयपुर के लिए हवाई सेवा के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बड़ी सौगात दिलवाते हुए अब बीकानेर से जयपुर की हवाई सेवा को सप्ताह में 2 बार मंगलवार व् गुरूवार को संचालित किया जाएगा | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, सचिव वीरेंद्र किराडू, कोषाध्यक्ष पारस डागा व संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सतत प्रयासों से संचालित बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा को अब और मजबूती मिली है । एलाइंस एयर ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार के साथ-साथ गुरुवार को भी उड़ान सेवा शुरू कर दी है । अब बीकानेर और जयपुर के बीच हवाई संपर्क सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगा । इस यात्रा की खास बात यह है कि इस उड़ान का किराया मात्र 1600 रूपये से शुरू हो रहा है, जिससे आम यात्रियों को भी किफायती हवाई यात्रा का लाभ मिल सकेगा । यह फ्लाईट मंगलवार को जयपुर से दिन में 1.55 बजे से रवाना होकर 3.10 बजे बीकानेर पहुंचेगी और वापिस बीकानेर से 3.40 बजे उड़ान भरकर 4.55 बजे जयपुर पहुंचेगी | इसी तरह गुरूवार को जयपुर से प्रात: 9.20 बजे उड़ान भरकर बीकानेर 10.35 बजे पहुंचेगी तथा प्रातः 11 बजे बीकानेर से रवाना होकर 12.15 बजे जयपुर पहुंचेगी | एक सप्ताह में जयपुर के लिए 2 हवाई सेवा शुरू हो जाने से बीकानेर के उद्योग, व्यापात जगत व आम नागरिकों को इसका बड़ा लाभ मिल सकेगा |

बीकानेर जिला उद्योग संघ लगातार बीकानेर से और अधिक हवाई सेवाओं के विस्तार हेतु प्रयासरत है और भविष्य में बीकानेर को अन्य महानगरों से जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का भी जल्द लाभ मिलने के आसार है |


Share This News