ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20260619 083537 scaled जूनागढ़ खींच लाई योग करने की चाह, अलसुबह पहुंचे युवा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। आज सुबह अनेक युवा जूनागढ़ किले में योगाभ्यास के लिए पहुंचे। पब्लिक पार्क में भी योगा कर संदेश दिया। राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले की ऐतिहासिक धरोहर जूनागढ़ किले के अंदर एवं बाहर सामूहिक योगाभ्यास कर योग का संदेश दिया। जूनागढ़ परिसर में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इस बार‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर होगा आयोजन

21 जून को प्रातः 6 से 8 बजे तक होगा मुख्य समारोह

21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। योग करने की व्यवस्था की इसके साथ ही जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक (उपखंड) मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।जिले में योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस वर्ष पांच प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को भी योग अभियान से जोड़ा गया है। पिछले वर्ष पुनरासर, देशनोक एवं कोलायत में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस वर्ष मुकाम मंदिर एवं कोडमदेसर मंदिर को भी अभियान में शामिल किया गया है। इन स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिकाधिक श्रद्धालुओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।


Share This News