WhatsApp Image 2025 05 31 at 7.20.47 PM scaled महेश नवमी उत्सव की व्यापक तैयारियां, माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस Rajasthan News Portal राजस्थान, देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महेश नवमी उत्सव व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा बैठक। माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व-2026 आगामी दिनांक 23 जून 2026 वार मंगलवार को उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा।
महेश नवमी पर्व के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं सम्बन्धी एक समीक्षा बैठक रखी गई।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने की। बैठक में मण्डल अध्यक्ष राठी ने बताया कि बीकानेर में श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के बैनर तले बीकानेर की सभी माहेश्वरी संस्थाओं के साथ-साथ बीकानेर का सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज अपना उत्पत्ति दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनायेगा। अध्यक्ष महोदय ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा इस उत्सव के दौरान इस बार जो भी सदस्य श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के सदस्य बनना चाहते है तथा जो पूर्व में सदस्य है उन्हें भी नये रूप से सदस्य बनाने के लिए अलग से उस दिन काउण्टर के व्यवस्था की गई है।

मण्डल के मंत्री सुशील करनानी ने बताया कि महेश नवमी उत्सव पर एक दिवसीय विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर रखा गया है, जिसमें सर्वप्रथम महेश नवमी कार्यक्रम का आगाज दिनांक 23 जून 2026 वार मंगलवार को प्रातः 9 बजे मरूनायक मोहता चैक स्थित मण्डल कार्यालय में भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ होगा, तत्पश्चात् प्रातः 9ः30 मरूनायक मंदिर में सदैव की भांति अपनी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए माहेश्वरी समाज द्वारा कलम, दवात एवं तराजू का पूजन किया जायेगा। प्रातः 10ः30 बजे विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिन्नाणी बगेची में भगवान शिव का अभिषेक एवं आरती का कार्यक्रम होगा।

मण्डल उपाध्यक्ष किशन चांडक एवं बसंत चांडक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सायं को 5ः15 बजे सदैव की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का कार्यक्रम होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की सचेतन झांकियां भी शामिल रहेगी। यह विशाल शोभायात्रा महेश भवन डागा चौक से प्रारम्भ होकर विभिन्न माहेश्वरी बाहुल्य क्षेत्र बिन्नाणी चौक, तेलीवाड़ा चौक, मोहता चौक, मूंधड़ा चौक, दम्माणी चौक, गोपीनाथ भवन, बी.के. स्कूल, जस्सूसर गेट, श्रीलक्ष्मीनाथ जी मंदिर, माहेश्वरी सदन होते हुए गजनेर रोड़ स्थित लक्ष्मी हैरिटेज पहुंचेगी। इसके पश्चात् रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, वहीं सामूहिक महाप्रसाद का आयोजन भी रहेगा।

मण्डल अध्यक्ष राठी के अनुसार महेश नवमी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए मण्डल द्वारा पूर्व में गठित कमेटियों द्वारा सभी व्यवस्थाऐं लगभग पूर्ण हो चुकी है फिर भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तथा समाज बन्धुओं द्वारा कार्यक्रम में अधिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए निरन्तर डोर-टू-डोर सम्पर्क अभियान जारी है तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार जारी है।

मण्डल के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी के अनुसार महेश नवमी कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं में जहां एक ओर सम्पूर्ण समाज का सहयोग प्राप्त हो रहा है वहीं सम्पूर्ण व्यवस्थाओं में मण्डल के सत्यनारायण राठी, सुशील करनाणी, किशन चांडक, बसंत चांडक, विजय कुमार मूंधड़ा, यश कोठारी, आयुष लखाणी, पवन कुमार राठी तथा सुरेन्द्र तोषनीवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मण्डल के उपमंत्री एवं बीकानेर माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता पवन कुमार राठी ने बताया कि महेश नवमी उत्सव कार्यक्रम से पूर्व महेश नवमी के अन्तर्गत स्थानीय डागा चैक स्थित महेश भवन में श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर के तत्वाधान में दिनांक 18 जून से 20 जून तक 3 दिवसीय डाॅ. निशा दुजारी के निर्देशन में विशाल शिविर लगाया जायेगा, जिसका समय सायं 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा तथा इस शिविर में चिकित्सा एवं मेडिटेशन योगा सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवायी जायेगी।

पवन कुमार राठी के अनुसार महेश नवमी से पूर्व सदैव की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी सभा (शहर इकाई) बीकानेर द्वारा जस्सूसर गेट के अन्दर स्थित मोहता जसवंत भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 21 जून 2026 वार रविवार को प्रातः 9ः30 से दोपहर 3ः00 बजे किया जायेगा, जिसका कोडिनेटर आज्ञाराम पेड़िवाल तथा सहकोडिनेटर बाॅबी चांडक एवं पंकज भूतड़ा को नियुक्त किया गया है।


Share This News