ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
SAVE 20260617 134619 scaled बड़ी खबर : NEET नीट परीक्षा होगी इस दिन, जिला कलेक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक Rajasthan News Portal देश, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा बुधवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री निशान्त जैन ने की।

जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

जिला कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन अतिरिक्त गम्भीरता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा का आयोजन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रहे।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बीएल मीणा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News