IMG 20260604 121837 राजस्थान के 23 जिलों में आँधी, बारिश के आसार Rajasthan News Portal राजस्थान, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के 23 जिलों में आज मौसम बेहाल रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी 23 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इनमें बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्री-मानसून गतिविधियों के असर से कई शहरों में दिन के तापमान में 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही

बारिश और तेज हवाओं के कारण शेखावाटी क्षेत्र में तापमान में उल्लेखनीय कमी आई है। चूरू का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री की गिरावट के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी में तापमान 25.9 डिग्री, झुंझुनूं में 27.2 डिग्री और फतेहपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में अचानक आई गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

20 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं तेज आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।


Share This News