Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पं बाबू लाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान द्वारा रघुनाथसर मंदिर में नि:शुल्क रुद्रासष्टाध्यायी (रुद्री) पाठ शिव पूजा विधि एवं शिव महिम्न शिव तांडव स्तोत्र, रुद्राष्टकम् आदि का एक माह चलने वाला प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
शिविर संयोजक ज्योतिर्विद पं. राजेन्द्र किराड़ ने बताया 11 मई से 12 जून तक प्रशिक्षण के दौरान 135 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। शिविर में रुद्राष्टाध्यायी के साथ शिव-महिम्न स्तोत्र, शिव ताण्डव, पंचाक्षर, रुद्राष्टक आदि स्तोत्रों का अध्ययन करवाया गया।
पं.किराड़ ने बताया समापन समारोह के दिन सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दण्डी स्वामी शिवेन्द्राश्रम महाराज (ऋषिकेश) ने वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोडऩे के लिए एवं उन्हें वैदिक शिक्षा देने के लिए गुरुकुलों की आवश्यकता बताते हुए आयोजित समर कैंप की भी आवश्यकता पर जोर दिया और युवा पीढ़ी को अनुशासित तरीके से जीवन जीने को कहा। वहीं पं. जुगलकिशोर ओझा ने नित्य त्रिकाल सन्ध्या एवं गायत्री उपासना करना ब्राह्मणों के लिए अति आवश्यक बतलाया।
नगर विधायक जेठानन्द व्यास ने समय-समय पर संस्था द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से युवा पीढ़ी में दिए जा रहे वैदिक संस्कारों की सराहना की।समाजसेवी देवकिशन चाँडक ने कहा ब्राह्मण सभी वर्णों में श्रेष्ठ है और ब्राह्मण ही समाज को शिक्षित कर सकता है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ब्राह्मणों में निश्चय ही संस्कार ओत-प्रोत होंगे कहकर भविष्य में आयोजित होने वाले शिविर में तन-मन-धन से सहयोग देने को क हा।कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रशिक्षक प्रह्लाद व्यास का अभिनन्दन किया गया।अभिषेक का कार्यक्रम पं. मुरलीधर पुरोहित,पं.संतोष व्यास व मदनगोपाल व्यास ने सम्पन्न करवाया। शिविर समापन अवसर पर स्व.पुष्पा देवी की स्मृति में प्रकाशित पं.राजेन्द्र कि राड़ द्वारा लिखित ‘शिव पूज्याविधि’ का विमोचन किया गया। शिविर में देवकीनन्दन,सेठी किराडू,भानू व्यास, शिवम् पुरोहित,हिमांशु किराड़,जुगल किशोर पुरोहित ने विशेष भूमिका निभाई।
बीकानेर को मिलकर करेंगे बाल श्रम से मुक्त
बीकानेर। जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे संगठन राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने ‘एक्शन मंथÓ के रूप में चलाए जा रहे उमंग.7 अभियान के अंतर्गत विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर किशोर न्याय बोर्ड व बाल कल्याण समिति के साथ मिलकर बालश्रम निषेध से सम्बंधित पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पोस्टर चस्पा करके बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के बारे मे विस्तार से सभी दुकानदारों को बताया गया व बालश्रम नही करवाने के सम्बंध में जागरूक किया। इसके साथ ही सभी को बाल श्रम की सूचना होने पर जे.आर.सी हेल्प लाइन 18001027222 व चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 नम्बरों पर सूचना देने हेतु जागरू क किया। इस मौके पर कानून लागू करने वाली एजेंसियों और जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग का वादा करते हुए राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के जिला समन्वयक अमित कुमार ने कहा कि जून महीने को बाल श्रम के खिलाफ ‘एक्शन मंथÓ के तौर पर मनाया जाता है और चूंकि बाल दुर्व्यापार यानी बच्चों की ट्रैफिकिंग बाल मजदूरी का मुख्य कारण है।
बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से महरूम कर देता है,लिहाजा इस समस्या से तत्काल निपटने की जरूरत है। बच्चों की जगह ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं बल्कि स्कूल में है।चूंकि ट्रैफिकिंग और बाल मजदूरी आपसे में गहरे तक जुड़े हैं
,हम ट्रैफिकिंग की रोकथाम,बच्चों को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन प्रशासन व कानून प्रवर्तन एजेसियों के साथ करीबी समन्वय के साथ काम करते रहेंगे। साथ ही,हम सुनिश्चित करेंगे कि हर बच्चे की देखभाल हो, समुचित पुनर्वास हो और उसे वो सभी सुविधाएं मिलें जिसका वह हकदार है।” इस नेटवर्क की सबसे बड़ी ताकत इसकी साझा निगरानी तंत्र और आपसी सहयोग है।
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के देश भर में फैले सहयोगी संगठन एक दूसरे की आंख-कान का काम करते हैं और आपस में सूचनाएं साझा करने के साथ ट्रैफिकिंग के मामलों की निगरानी करते हैं। नेटवर्क के खुफिया सूचना-साझाकरण तंत्र ने देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान किशोर न्याय बोर्ड से अरविंद सेंगर,राजेश कुमार,बाल कल्याण समिति से सदस्य जनमेजय व्यास, सुनीता ,हाजरा बानो ,कमल व राजस्थान महिला कल्याण मण्डल से बाबूलाल, पिंकी जनागल आदि मौजूद रहें।