Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बीती रात हुई बारिश से अनेक इलाकों में पानी भर गया है। देर रात हुई बारिश के बाद बिजली भी चली गई। इसके चलते आमजन को परेशानी हुई। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। जूनागढ़ रोड से नगर निगम की और जाने वाली सड़क, करणीमाताजी मंदिर के पास, लाइन पुलिस, पुरानी गिन्नानी, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, सागर होटल, लालगढ़ पैलेस रोड, रावतों मेहरों का मोहल्ला, सूरसागर के पास, पीबीएम हॉस्पिटल परिसर सहित अनेक इलाकों में पानी भरने से आमजन परेशान हो रहे है।