IMG 20251231 100334 देर रात बीकानेर में चाकूबाजी से युवक घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित सोनगिरी कुआं इलाके में देर रात चाकूबाजी युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घर जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सोनगिरी कुआं निवासी इरफान पुत्र कुदरत अली चौहान के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हमले में युवक के हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल पक्ष ने पास में रहने वाले दानिश मोईन पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई जारी है।


Share This News