Thar पोस्ट। बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई जारी है। गोली चलने की घटना रामपुरा बस्ती क्षेत्र में आज हुई। पुलिस के अनुसार देर शाम को एक युवक के पैर में गोली लगने की सूचना मिली थी। आपसी लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान यह फायरिंग हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी अनुज डाल के मुताबिक रामपुरा बस्ती क्षेत्र में फायरिंग हुई है। जिसमें फायरिंग करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है हालांकि संदिग्ध के तौर पर एक को डिटेन किया गया है। घायल युवक मुकेश है। जिसके घुटने के पास गोली लगी है। युवक ने मुकेश पर फायरिंग की है।