ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
IMG 20241023 101608 4 एसीबी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये बरामद Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। आज बीकानेर में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रूपये नकद बरामद किए है। एसीबी की टीम ने एक बस से एक एजेंट को पकड़ा। जिसके पास से 85 लाख की नकदी बरामद की गयी। जिसके बाद एसीबी ने आगे कार्रवाई कर करोड़ो रुपये की अवैध राशि जब्त की है। ये रकम बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के श्रीगंगानगर स्थित ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी।युवक के इनपुट के बाद एसीबी की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक के घर पर छापा मारा, जहां से 1 करोड़ 58 लाख रुपए कैश मिले। एसीबी ने 2 कार्रवाई में कुल 2.43 करोड़ रुपए कैश बरामद किए। एसीबी टीम बस से पकड़े गए युवक स्वतंत्र ज्याणी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में जुगल किशोर बिश्नोई से भी पूछताछ की जाएगी।

एसीबी टीम ने पुलिस की मदद से नाकाबंदी करके लूणकरणसर थाना क्षेत्र के पास बीकानेर से श्रीगंगानगर जा रही प्राइवेट बस को रुकवाया। बस में बैठे युवक स्वतंत्र ज्याणी की तलाशी के दौरान थैलों और गत्ते के अलग-अलग बॉक्स से 85 लाख रुपए बरामद हुए।

पूछताछ में युवक ने बताया कि ये रकम श्रीगंगानगर में जुगल किशोर बिश्नोई के एक ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। युवक के कबूलनामे के बाद एसीबी की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के बीकानेर के जयपुर रोड स्थित मयूर विहार स्थित घर पर छापा मारा था। सर्च में यहां पर 1.58 करोड़ रुपए कैश मिले।अब एसीबी की टीम रकम से जुड़े सोर्स के बारे में पूछताछ कर रही है। एसीबी की टीम ने इस प्रकरण में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं एक को गिरफ्तार किया हे। हिरासत में लिए गए लोगों से पुछताछ जारी है।


Share This News