ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
SAVE 20260603 203705 scaled शिक्षा और युवा संगति पर आधारित शॉर्ट फिल्म "टॉपर" का पोस्टर विमोचित Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में शैलजा पांडेय आईएएस अधिकारी और विधायक जेठानंद व्यास ने किया पोस्टर का विमोचन

शिक्षा, संघर्ष और युवा पीढ़ी की संगति के प्रभाव को केंद्र में रखकर बनाई जा रही शॉर्ट फिल्म “टॉपर” का पोस्टर विमोचन बीकानेर शैलजा पांडेय (आई ए एस) ओर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के कर-कमलों द्वारा किया गया। फिल्म का निर्माण जानू फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म “टॉपर” एक प्रेरणादायक एवं सामाजिक संदेश देने वाली कहानी है, जिसमें उन विद्यार्थियों के जीवन को दर्शाया गया है जो मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हैं, लेकिन गलत संगति और नकारात्मक प्रभावों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। वहीं कुछ युवा कठिन परिस्थितियों और संघर्षों का सामना करते हुए सफलता की राह पर आगे बढ़ते हैं।

फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी को प्रस्तुत किया गया है, जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन समाज में मौजूद कुछ भ्रामक और नकारात्मक तत्व युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने का प्रयास करते हैं। यह फिल्म शिक्षा के महत्व, पारिवारिक मूल्यों और सही संगति के प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से दर्शाएगी।

फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक डॉ. आर. डी. भाटी हैं, जबकि सिनेमेटोग्राफी का दायित्व कुणाल रांकावत एवं गौतम रांकावत। लेखक कुणाल रांकावत निभा रहे हैं। फिल्म की टीम का कहना है कि यह शॉर्ट फिल्म युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आएगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे। फिल्म का शूटिंग कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा तथा इसके प्रदर्शन की घोषणा भी जल्द की जाएगी।


Share This News