ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
IMG 20241023 101608 3 बीकानेर में आज इसलिए बन्द रही दवा दुकानें Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में आज दवा दुकानें बन्द रही। रोगी व परिजन परेशान रहे। आज AIOCD और RCA के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विराेध में बीकानेर की दवा दुकानें बंद रहीं। पीबीएम अस्पताल परिसर व अन्य स्थानों पर ताला बंद का असर रहा।

बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत के नेतृत्व में इस बंद का समर्थन किया गया। जिले की दवा दुकानें शत प्रतिशत बंद रहीं। तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद का पूर्ण असर देखने को मिला।

नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ, लूनकरणसर, खाजूवाला, नापासर, पूगल, महाजन, अर्जनसर, श्रीकोलायत, बजू, कोलासर , भोलासर, अखासर सहित जिले की दवा दुकानें बंद रही। जिसमें नंद लाल पुरोहित, जगदीश चौधरी, विनय मित्तल, शिव जोशी, पुरुषोत्तम पुरोहित, आशा राम जोशी, दिलीप भाई, सोम स्वामी, सुशील आचार्य, कैलाश अग्रवाल, राहुल गहलोत, इंद्र चौधरी, पवन जोशी, श्याम पुरोहित, गजानंद, आनंद जिंदल, आनंद ओझा, मनीष गहलोत, दिनेश, अनुज मित्तल, श्याम प्रजापत, विक्की भाटिया आदि समस्त केमिस्ट साथ रहे।


Share This News