ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260514 174722 कूडो नेशनल चैंपियनशिप कप में बीकानेर के खिलाड़ी भाग लेने पुणे जायेंगे Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कीफी एसोसिएशन द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस सैनिक स्कूल, फूलगांव, पुणे (महाराष्ट्र) में छह दिवसीय चौथी कूडो नेशनल चैंपियनशिप कप एवं नेशनल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश के 32 राज्यों से 1500 से अधिक खिलाड़ी ने भाग लेंगे।

कूडो बीकानेर के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में राजस्थान से 140 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे ।

कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेंसेई सोनिका सैन ने बताया कि इस नेशनल ट्रेनिंग कैंप में हंसी मेहुल वोरा द्वारा कुडो के नए वर्जन के साथ-साथ ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु का विशेष प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया जायेगा।
इस चैंपियनशिप में बीकानेर के 31 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमे – तनिष्क सैन, देवांश मजोक, करनवीर सारस्वत, हर्ष धुपिया, दिव्यांशु बिस्सा, यश अग्रवाल, नीलकंठ यादव, शशि गहलोत, नैतिक चांवरिया, मोहित प्रजापत, जयवर्धन सिंह, चिरंजीव तिवारी, शिवाय भोजक, सिद्धांत जोशी, राहुल व्यास, दानिश शेख, आशीष गुर्जर, अंकित बिश्नोई, करण पारीक, निकुंज सुथार, महिला वर्ग में अनुश्किता यादव, निविता यादव, तेजस्वनी तिवारी, शरण पुरोहित, डिम्पल मारू अंकिता मारू, डिम्पल रामावत, शिरीन अशरफी दिव्या शर्मा, प्रियदर्शनी शेखावत अलग अलग आयु व भार वर्ग में भाग लेंगे तथा रेन्शी प्रीतम सैन रेफरी की भूमिका निभायेंगे ।

संस्था पदाधिकारियो में देवेंद्र कुमार बिश्नोई, नगेन्द्र सिंह शेखावत, श्रीभगवान मारू, दिव्या डुमरा, नरेंद्र अग्रवाल, नीलम जौहरी, नदीम हुसैन, योगेश्वर बारासा, ब्रहम प्रकाश सर्वटे, विजय सिंह , रोहित भाटी ने बीकानेर टीम को शुभकामनाये दी।


Share This News