ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241023 101608 1 सर्दी से मिलेगी अब राहत, अगले सप्ताह से बदलाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में सर्दी से अगले सप्ताह से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन से चार दिन यहां पर उत्तरी हवाओं का दबाव रहने की वजह से सर्दी रहेगी। अगले सप्ताह जैसे ही उत्तरी हवाओं का दबाव कम होगा तो लोगों को तेज सर्दी से राहत मिलना शुरू होगी।विभाग के अनुसार कुछेक दिन तक कई इलाकों में कोहरा भी रह सकता है। शेखावाटी में कोहरे को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। अभी 2 से 3 दिन उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने की वजह से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। दोपहर के समय धूप निकली रहने से अधिकतम तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान में अब एक से डेढ़ सप्ताह तक कोई भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं होने वाला।


Share This News