IMG 20260205 140717 बीकानेर में महापड़ाव व अनशन, मंत्रियों का अमला पहुंचा सरकार की बात लेकर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, राजस्थान। खेजड़ी काटने के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच आज सूबे की सरकार के मंत्री पहुंचे। इस दौरान माहौल में गहमा-गहमी रही। नारे लगते रहे। लेकिन मंच पर मौजूद संतो ने साफ कह दिया कि राजस्थान में खेजड़ी कटाई बन्द होने के आदेश से कम कुछ मंजूर नहीं है।
राजस्थान सरकार के मंत्री के के विश्नोई से कहा कि राजस्थान में खेजड़ी कटाई बन्द होने के आदेश से कम कुछ मंजूर नहीं। संतों ने कहा कि लिखित आदेश लेकर आए मंत्री और राजनेता। इसके बाद संत कर देंगे अनशन समाप्त। फिलहाल महापड़ाव स्थल पर अनशनकारियों के साथ बैठे है मंत्री और पूर्व विधायक। मंत्री केके विश्नोई के अलावा जसवंत विश्नोई, विधायक पब्बाराम और बिहारीलाल के अलावा पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी भी महापड़ावस्थल पर है।


Share This News