ताजा खबरे
वार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भचुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबितबीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातें
IMG 20251228 085929 'थार' में शिकारी पक्षियों का डेरा, सर्दी से बचने के लिए पहुंचे ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। यूरोपीय देशों में भीषण बर्फबारी से खुद को बचाने का जतन करते हुए हजारों पक्षी राजस्थान में प्रवास करते है। गुनगुनी धूप में इन प्रवासी पक्षियों ने अति ठंडे इलाकों से लंबी उड़ान भरकर स्वर्ण नगरी को अपना अस्थायी बसेरा बनाया है। बीकानेर के जोरबीड, जैसलमेर जोधपुर सहित अन्य जिलों में भारी संख्या में ये पहुंचे है। सिनेरियस गिद्ध और यूरेशियन गिद्ध आमतौर पर ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, स्पेन, मंगोलिया और आस-पास के बर्फीले पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं. सर्दियों में भोजन और अनुकूल तापमान की तलाश में ये गिद्ध अपनी भौगोलिक सीमाएं  तथा कम मानवीय हस्तक्षेप और भोजन की उपलब्धता के कारण गिद्धों के लिए राजस्थान सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है. बीकानेर के साथ ही जैसलमेर का देगराय ओरण में एक साथ 300 से अधिक शिकारी गिद्ध पहुंचे है। जानकारों के मुताबिक यूरेशियन ग्रिफन पक्षी बहुत सामाजिक होते हैं और अक्सर बड़े समूहों में उड़ते हैं. इनकी नजर इतनी तेज होती है कि 5-7 किलोमीटर की ऊंचाई से भी ये जमीन पर पड़े भोजन को पहचान लेते हैं. इनकी गर्दन लंबी और सफेद रोएं से ढकी होती है जबकि शरीर का बाकी हिस्सा रेतीले या हल्के भूरे रंग का होता है। बीकानेर के जोरबीड में शिकारी पक्षियों के साथ ही अन्य खूबसूरत पक्षी देखे जा रहे है। जनवरी में यहां बर्ड फेस्टिवल भी आयोजित होगा।


Share This News